Palamu, 17 August: पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में डायन बताकर एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें से तीन आरोपी मंगर उर्फ मंगल भुईयां, देवंती देवी और राजमुनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.




