
Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फारेंसिक मेडिसीन एंड टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) में तीन सीट आरक्षित करने को लेकर दिल्ली से नेशनल मेडिसीन काउंसिल की टीम मंगलवार को जांच के लिए पहुंची. टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने के साथ ब्लड बैंक आदि की भी जांच की.
टीम में शामिल लोकमान्य गंगाधर तिलक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मुंबई के प्रोफेसर डॉ हेमंत कुरकुरे शामिल हैं. मीडिया कर्मियों के सवाल पर डॉ कुरकुरे ने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट एनएमसी को सौंपेंगे. उन्हें जहां भी कमी लगी वहां पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक नकुल प्रसाद चौधरी, अस्पताल के प्रिंसिपल केएन सिंह आदि मौजूद थे. इधर, दिल्ली से टीम के आने की सूचना के बाद से ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई आदि व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया गया. इस दौरान टीम सबसे पहले अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची. यहां वार्ड की सुविधा देखने के बाद इलाजरत मरीजों से बात की. साथ ही चिकित्सकों से व्यवस्था की जानकारी ली. इस बाद टीन गायनिक वार्ड पहुंची. फिर मेडिसीन सेंटर, ब्लड बैंक आदि का अवलोकन किया.




