JharkhandLead NewsNationalNEWS

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष  चौधरी अजित सिंह की कोरोना से मौत

New Delhi:  राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष  चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया. कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. 82 साल की उम्र में चौधरी अजीत सिंह ने आखिरी सांस ली.

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई. कोरोना संक्रमित होने के कारण वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़ें: दुःखदः नहीं रहे बिशप निर्मल मिंज

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुत्र हैं अजीत सिंहः

बता दें कि अजीत सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुत्र हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी अजीत सिंह जाटों के बड़े नेता माने जाते हैं. वह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. पिछले 2 लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय लोकदल का ग्राफ तेजी से गिरा. यही वजह है कि वह अपने गढ़ बागपत से भी लोकसभा चुनाव हार गए.

अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने ट्विटर पर दी जानकारीः

अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘चौधरी साहब नहीं रहे।’ जयंत ने बताया कि अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और 6 मई की सुबह उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: Corona Effect : केशर की खेती कर ठगे गये किसान, नहीं मिल खरीददार

 

Related Articles

Back to top button