
New Delhi: पिछले दो दिनों से देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में वृद्धि हुई है. रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 40 हजार से अधिक रह रही है. हालांकि, इनमें अधिकांश संक्रमित केरल व महाराष्ट्र से है. गुरुवार को 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. इस दौरान 32,920 मरीज ठीक हुए और 493 लोगों की मौत हुई. इससे एक दिन पूर्व बुधवार को देश में 46,280 संक्रमित मिले थे.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची में फिर 24 घंटे में 21 संक्रमित मिले, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 150 से कम
दो दिनों में ठीक होने वाले मरीजों से अधिक नये मरीजों के मिलने के सक्रिय मरीजों की संख्या इजाफा हुआ है. गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में 11,125 का उछाल आया है. अब देश 3.38 लाख सक्रिय मरीज हो गये हैं. इधर, पिछले दो दिनों में केरल में तीस हजार से अधिक सक्रिय केस सामने आ रहे हैं. केरल में गुरुवार को 30,077 केस आए. इससे पहले यहां बुधवार को 31,445 केस आए थे. इधर, महाराष्ट्र में भी पांच हजार अधिक संक्रमित मिलने लगे हैं. गुरुवार को महाराष्ट्र में 5,108 लोग संक्रमित पाए गए.




