DhanbadJharkhand

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 प्रथम चरण: धनबाद में विभिन्न पदों पर 13 महिला सहित 28 ने किया नामांकन

Dhanbad: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण के चुनाव के लिए सोमवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. इसमें 13 महिला व 15 अन्य ने नामांकन किया. वहीं जिला परिषद सदस्य के 23, पंसस के लिए 80 ने नोमीनेशन फार्म खरीदे. वार्ड सदस्य के लिए तोपचांची प्रखंड में 4 महिला व तीन अन्य, टुंडी में एक महिला तथा पूर्वी टुंडी में 2 महिला व पांच अन्य ने नामांकन किया. जबकि, मुखिया के पद के लिए तोपचांची में दो महिला व एक अन्य, टुंडी में एक महिला व तीन अन्य, पूर्वी टुंडी में एक महिला ने नामांकन दाखिल किया.

पंचायत समिति सदस्य के लिए तोपचांची में एक महिला व दो अन्य, टुंडी में एक अन्य तथा पूर्वी टुंडी में एक महिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

इसे भी पढ़ें:व्यवसायियों, किसानों व उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती है कृषि बाजार शुल्क, शोषण पर उतर आयी है सरकार : संजय सेठ

सोमवार को जिला परिषद सदस्य के 23, पंचायत समिति सदस्य के लिए 80 नोमीनेशन फॉर्म खरीदे गए. जिला परिषद सदस्य के लिए तोपचांची से 12 महिला, 5 पुरुष, टुंडी से 3 महिला तथा पूर्वी टुंडी से 3 महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदे. जबकि, पंचायत समिति सदस्य के लिए तोपचांची से 31 महिला, 20 पुरुष, टुंडी से 6 महिला व 12 पुरुष तथा पूर्वी टुंडी से 5 महिला एवं 6 पुरुष ने नामांकन फॉर्म खरीदे.

नामांकन स्थल से लेकर आसपास के सौ मीटर के दायरे में प्रत्याशियों सहित सिर्फ तीन लोगों को ही प्रवेश की अनुमति है, जबकि प्रतिबंधित क्षेत्र या उसके आसपास वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है. इस आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:कोविड प्रोत्साहन राशि मामला : सरयू ने सीएम को भेजे सबूत, मंत्री बन्ना गुप्ता के 60 लोगों में से 54 को डोरंडा ट्रेजरी से हुआ भुगतान

मालूम हो कि धनबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का पहला दौर घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में होना है. यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र होने के अलावा जंगलों से भरा पूरा है.

इसका कारण इन इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी का काफी कम होना है. इस कारण चुनाव के दौरान आपस में संपर्क करने में परेशानी आ सकती है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : झारखंड समेत 12 राज्यों में छा सकता है ‘अंधेरा’! कोयले की कमी बनेगी बिजली संकट की वजह

अभी तक करीब 10 ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान की जा चुकी है, जहां या तो मोबाईल नेटवर्क नहीं है या फिर बहुत ही कमजोर है.

गौरतलब है कि पूरे जिले में करीब तीन हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग कर 29 जिला परिषद सदस्यों सहित 256 मुखिया, 295 पंचायत समिति सदस्य और 2956 वार्ड सदस्यों का चुनाव करेंगे. मतदान की प्रक्रिया कुल चार चरणों में दसों प्रखंड में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कराई जाएगी.

इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट के सख्त रुख के बाद एसएसपी ने वकील की पिटाई मामले में पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Related Articles

Back to top button