JharkhandLead NewsNEWSRanchi

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए झारखंड से आइएएस अधिकारियों के मांगे नाम

Ranchi: केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए झारखंड से नाम मांगे हैं. इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है. केंद्रीय स्टॉफिंग योजना के तहत अधिकारियों के नाम व मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक आइएएस अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं.

इसे भी पढ़ेंःजगन्नाथ रथयात्रा की मंजूरी नहीं मिलने से भड़के रघुवर, कहा- यह सरकार की अक्षमता

केंद्र के इस निर्देश के बाद कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पत्र लिखा है और कहा है कि वैसे अधिकारी जो केंद्रीय स्टॉफिंग के तहत नई दिल्ली जाना चाहते हैं वे आवेदन करके विभाग को भी सूचित करें. आइएएस अधिकारियों के आवेदन प्राप्त होने के बाद झारखंड सरकार इसकी समीक्षा करेगी और नाम अनुशंसित भी करेगी.

इसे भी पढ़ेंःCorona Update: 24 घंटे में 37,154 संक्रमित मिले, 724 लोगों की मौत

बता दें कि फिलहाल झारखंड से करीब एक दर्जन आइएएस अधिकारी नई दिल्ली में पदस्थापित हैं. इनमें कुछ अपर मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी भी हैं. अब केंद्र सरकार ने फिर से केंद्रीय मंत्रालयों के विभिन पदों में प्रतिनियुक्तिा के लिए अधिकारियों के नाम मांगे हैं.

Related Articles

Back to top button