Bihar

मुजफ्फरपुर: उत्पाद इंस्पेक्टर के खिलाफ अपर मुख्य सचिव से शिकायत, केस से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

Mujafferpur: जिले के उत्पाद इंस्पेक्टर कुमार अभिनव पर केस से नाम हटाने के नाम पर आरोपी ने रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित ने मद्य निषेद विभाग पटना के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर शिकायत की है. शिकायत के साथ मोबाइल एप ट्रांसजेक्शन का ब्यौरा भी भेजा है. उसने आरोप लगाया है कि उत्पाद इंस्पेक्टर ने केस से नाम हटाने को लेकर एक आरोपी से 3 बार में 35,000 रुपये लिये है. रुपये का लेनदेन उन्होंने एक मोबाइल एप के माध्यम से एक निजी बैंक के अपने खातों से किया है.

इसे भी पढ़ें : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में श्रवण बाधितों के लिए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने लगाया सांकेतिक भाषा बोर्ड

आरोपी ने बताया कि वह उत्पाद विभाग और पुलिस को छापेमारी में सहयोग करता था. गौरतलब है कि दो माह से शराब माफियाओं से रुपये वसूलकर लाने का दबाव दे रहे थे. जब इससे इंकार कर दिया तो वे उसे बर्बाद करने की धमकी दिये. साथ ही मोटी रकम का डिमांड भी किया. पांच फरवरी को दो बार में 15 हजार और 6 फरवरी को 3500 रुपये मोबाइल एप के माध्यम से उनके खाता में ट्रांसफर कर दिया. इससे पहले 35,000 रुपये कैश दिये है.

मामले में उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी ने शिकायत नहीं की है. इसके लिए मुख्यालय के निर्देश का इंतजार रहेगा. शिकायत की गई है, तो जांच अवश्य होगी.

Related Articles

Back to top button