
Ranchi : राजधानी में अब सिटी बसों का संचालन पीपीपी मोड पर होगा. रांची नगर निगम ने इसके लिए तैयारी कर ली है. मंगलवार को रांची नगर निगम के ऑडिटोरियम में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दुरुस्त करने को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया. पीपीपी मोड पर बसों के संचालन के लिए ट्रांजैक्शन एडवाइजर का सिलेक्शन कर डीपीआर तैयार किया जाना है. दो एजेंसियों ने बसों के लिए अपना प्रेजेंटेशन दिया कि कैसे वे लोगों को बेहतर ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी उपलब्ध कराएंगे.
टंडन अर्बन सॉल्यूशन और क्रेडिबल एमएंडसी प्राइवेट लिमिटेड में जिस एजेंसी का चयन नगर निगम के TA के रूप में होगा, उनके द्वारा रांची शहर के लिए बेहतर बस सेवा को बहाल करने के लिए DPR तैयार किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:विधायक बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज को दिया धोखा: बाबूलाल मरांडी
DPR में मुख्यत नगर बसों की परिचालन की रूट मैपिंग, क्षेत्रवार यात्रियों की संख्या का आकलन, सामान्य बसों, एसी बसों एवं आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बसों (EV) की डिमांड, रूट के अनुसार बसों का किराया, कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का अधिष्ठापन इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग, यात्रियों की सुरक्षा इत्यादि विषयों पर कार्य किया जाएगा. जिससे की रांची शहरवासियों को एक बेहतर सिटी बस सेवा का लाभ मिल सके.
मौके पर सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार, रामा शंकर राम, रमेश कुमार, नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, आई टी डी पी के प्रतिनिधि मो फराज व अन्य मौजूद थे.




