DeogharJharkhand

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपना रही है कांग्रेस : नारायण दास

Deoghar : भाजपा विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस, जेएमएम व राजद को आड़े हाथों लेते हुए दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय सरकार में आने पर 3 महीने के अंदर पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था.

सत्ता में आने के लगभग 2 वर्ष पूरे होने को है. लेकिन ओबीसी को आरक्षण दिए जाने को लेकर कोई सुगबुगाहट तक नहीं है.

इसे भी पढ़ें:विधायक बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज को दिया धोखा: बाबूलाल मरांडी

एक तरफ कांग्रेस के समर्थन से जेएमएम की सरकार चल रही है और दूसरी तरफ इस मुद्दे पर धरना भी देती है. हेमंत सरकार में कांग्रेस के चार विधायक मंत्री हैं. सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस जनता को दिगभ्रमित कर रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों को जो सम्मान 70 वर्षों में नहीं दिया वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर किया.

उन्होंने एमबीबीएस के एडमिशन में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया. झारखंड का पिछड़ा समाज कांग्रेस और जेएमएम के चाल और चरित्र को बढ़िया से जानती है.

इसे भी पढ़ें :इलाका मुसलमान का, बचानेवाला भी मुसलमान, डीसी-सीओ भी मुसलमान, आप यहां न आयें… आखिर लातेहार डीसी ने बंधु तिर्की को ऐसा क्यों कहा…

प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, जिला मिडिया प्रभारी सचिन सुलतानिया, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, अमनदीप गोलू, विधायक प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, इंद्रदेव सिंह, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:पंचायती राज योजना नहीं बल्कि रोजगार का साधनः राजेश्वरी बी

Related Articles

Back to top button