Crime NewsJharkhandNEWS

लातेहार में मुंशी की गोली मार कर हत्या

Latehar: जिले में जेजेएमपी नक्सलियों का उत्पात जेजेएमपी नक्सलियों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र की है. जहां जेजेएमपी के नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें: एआईसीटीई ने बदले नियम, 12वीं में गणित, भौतिक और रसायन विज्ञान विषय की अनिवार्यता खत्म

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर सीआरपीएफ का पिकेट भी है, सीआरपीएफ के नाक के नीचे नक्सली घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए. बताया जाता है कि मुंशी से नक्सलियों ने लेवी मांगी थी. जिसकी शिकायत मुंशी ने थाने में जाकर शिकायत कर दी थी. थाने से घर लौटने के दौरान नक्सलियों ने मुंशी को गोली मारकर हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें: नीट एक अगस्त को, 11 भाषाओं में होगी परीक्षा, जानिए झारखंड में कैसे और कितनी सीटों में होता है दाखिला

हालांकि, पुलिस लगातार नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसके बावजूद जेजेएमपी नक्सलियों की करतूतों पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जिसमें जेजेएमपी नक्सली ने एक मुंशी की गोली मार कर हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पंचायत चुनाव का पेंच फंसा, जानिये क्यों?

 

Related Articles

Back to top button