ChatraCrime NewsJharkhand

चोरी के चक्कर में बाइक व बकरी दोनों गयी हाथ से

  • ऊपर से पुलिस में मामला दर्ज हुआ सो अलग!

Chatra : झारखंड के चतरा जिले में बाइक पर सवार दो चोरों को एक ग्रामीण के बकरे की चोरी करना काफी महंगा पड़ गया. इस मामले में न तो उन्हें बकरा ही हाथ लगा और ऊपर से उन्हें अपने पास से बाइक तक भी गंवानी पड़ गयी. पुलिस में मामला दर्ज हुआ सो अलग!

दरअसल ये वाकया चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के बॉय गांव का है. बताते हैं कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगो ने बॉय गांव के एक ग्रामीण सहदेव गंझू के घर के बाहर बंधी हुई बकरे की चोरी कर ली. इस घटना के बाद मामला दिलचस्प तब और हो गया जब कुछ ग्रामीणों ने उनकी इस हरकतों को देख तत्परता के साथ उनका पीछा करना शुरू कर दिया.

ग्रामीणों को पीछा करता देख चोरों ने स्थिति की नजाकत को देखते हुए आनन-फानन में बकरा व मोटरसाइकिल दोनों को ही छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गये.

तत्पश्चात ग्रामीण बकरा व मोटरसाइकिल दोनों को साथ लेकर अपने गांव वापस लौट गयी. दूसरी ओर इस पूरे मामले की सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दे दी गयी. इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल अपने साथ ले गई और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – सेल्फी प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे सैप जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

Related Articles

Back to top button