JharkhandRanchi

जेसीआइ उड़ान के सदस्‍यों ने आंचल शिशु आश्रम के बच्चों के साथ किया भोजन

Ranchi : जेसीआई रांची उड़ान की महिला सदस्यों ने आंचल शिशु आश्रम में जाकर वहां के बच्चों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. कंचन पोद्दार ने दक्षिण भारतीय पकवानों एवं अन्य भोजन की व्यवस्था की. बच्चे पकवानों का आनंद उठाकर बहुत ख़ुश हुये.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में सड़कों की गुणवत्ता काफी अच्छी है : रघुवर दास

जरूरतमंद की सेवा से मिलती है संतुष्टि

जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने कहा कि संस्था की तरफ से ऐसे आयोजन का उद्देश्य ज़रूरतमंद की सेवा के साथ स्वयं की संतुष्टि भी है. अनाथ बच्चों के बीच आकर और उनकी मदद करना करना ही हमारा उद्देश्य है. मौक़े पर सचिव भावना काबरा, संतोष तुलस्यान, कोमल रुंगटा, सारिका सिंह, रुबी जैन, रिंकी मोदी प्रियाशर्मा, बरखागाड़ोदिया व अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें- विस मॉनसून सत्र : अंतिम दिन पारित हुए छह विधेयक

इसे भी पढ़ें- रेंग-रेंगकर चलता ट्रैफिक, गाड़ियों की लंबी कतारें, रांची में घंटों लगा रहता है जाम

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button