Read Next
06/11/2026
IND vs NEP U19 Asia Cup Highlights: लक्ष्य और आर्यवीर के बीच शतकीय साझेदारी, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
06/11/2026
PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों से किया संवाद, अर्जुन मुंडा भी रहे मौजूद; भारत के 114 पदकों की उपलब्धि पर दी बधाई
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
08/11/2025
ICC: महिला वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें लेंगी भाग, लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में टी 20 फॉर्मेट में होंगे क्रिकेट के मुकाबले
03/11/2025
Women World Cup: साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया बनी विश्व चैम्पियन, देशभर में जश्न
26/07/2025
प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता: बालिका वर्ग में पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और सरायकेला तथा बालक वर्ग में गिरिडीह, गुमला, दुमका और साहिबगंज की टीम सेमीफाइनल में
23/07/2025
10-11 अगस्त को लोहरदगा में U-23 झारखण्ड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
19/07/2025
64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंडर 17 के दोनों वर्गों में बना चैंपियन, अंडर 15 बालक वर्ग में संथाल ने मारी बाजी
19/07/2025
रांची में 2-3 अगस्त को इंटरनेशनल स्कूल ओपन कैरम चैंपियनशिप
Back to top button
Hyderabad : सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के अपने आखिरी मैच में सोमवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यादगार पारी खेलना चाहेंगे.
दोनों टीमों के नाम 11 मैच में 10 अंक हैं और सोमवार को जीत दर्ज करने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने की संभावना बढ़ जाएगी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सत्र का अंतिम मुकाबला होगा जिसमें उन्हें आईपीएल के इस 12वें संस्करण में अब तब सबसे अधिक रन बनाने वाले डेविड वार्नर की सेवाएं मिलेगी. इस मैच के बाद वॉर्नर विश्व कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- देश के 20% सबसे गरीब परिवार न्याय योजना से होंगे लाभान्वित : डॉ अजय कुमार
वॉर्नर ने टूर्नामेंट में अब तक 611 रन बनाये
गेंद से छेड़छाड़ मामले में निलंबन से वापसी के बाद वॉर्नर ने टूर्नामेंट में अब तक 611 रन बनाये हैं. सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बेयरस्टा (445) पहले ही इंग्लैंड लौट गये हैं जिससे टीम को अंतिम दो मैचों में सलामी जोड़ी की कमी खलेगी.
मौजूदा सत्र में टीम ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है और पांचों में वार्नर-बेयरस्टा की जोड़ी ने शानदार भूमिका निभाई है. उसकी हार के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के अलावा अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी जिम्मेदार है.
रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब की कोशिश मैच के अहम मौकों को अपने पक्ष में करने की होगी. अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की चुनौती से सनराइजर्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज कैसे निपटते हैं, यह देखना होगा. मनीष पांडे की एक अर्धशतकीय पारी को छोड़ कर टीम की ओर से किसी ने मध्यक्रम में यादगार पारी नहीं खेली.
इसे भी पढ़ें- जयप्रकाश भाई पटेल के सहारे हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह सीट पर गठबंधन को मात देने की तैयारी
वॉर्नर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहेंगे केन विलियम्सन
चोट के कारण ज्यादातर मैचों में बाहर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन वॉर्नर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहेंगे जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान हो सके.
सनराइजर्स की तरह किंग्स इलेवन पंजाब भी सलामी बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है. क्रिस गेल (444 रन) और लोकेश राहुल (441 रन) शानदार लय में हैं तो वहीं मयंक अग्रवाल (262 रन) ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं.
डेविड मिलर और सरफराज खान ज्यादातर मैचों में विफल रहे हैं जिससे अश्विन की मुश्किलें बढ़ गईं. कप्तान का हौसला हालांकि वेस्टइंडीज के युवा विकेटकीपर निकोलस पूरन की रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेली गयी शानदार पारी से बढ़ेगा. मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा.