Chaibasa

सांसद गीता कोड़ा लोकसभा में उठाएंगी पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दा

Chaibasa: सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा से AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव जितेंद्र ज्योतिषी, शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और शहरी जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने एक विशेष मुलाकात की. इस दौरान जितेंद्र ज्योतिषी ने कहा कि झारखंड में आए दिन पत्रकारों के खिलाफ साजिश कर केस-मुकदमों में फंसाया जा रहा है. इसके साथ ही पत्रकारों पर हमले की घटना भी लगातार सामने आ रही है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने कहा कि असम, ओडिसा और छत्तीसगढ़ राज्यों की तर्ज पर पत्रकार सुरक्षा कानून झारखंड में भी लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगी. इसके अलावा पत्रकारों की सुरक्षा कानून को लेकर लोकसभा में भी मामले को उठाएंगी. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून को जल्द लाने के लिए पहल करेगी.

Related Articles

Back to top button