Crime NewsGiridihJharkhandNEWS

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर चला प्रशासन का डंडा, आधे दर्जन से अधिक दुकानों को सील किया, चार संचालक गिरफ्तार

Giridih: लॉकडाउन की पांबदियों का उल्लंघन कर गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठान संचालकों को मंहगा पड़ गया. सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया. वहीं इनके संचालकों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया गया. इसी बीच शहर के मकतपुर रोड स्थित अनिल इलेक्ट्रिक और प्रदीप इलेक्ट्रिक दुकान पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर बगैर अनुमति के दुकान संचालन करने पर दोनों संचालकों को जमकर फटकार लगायी.

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन प्लांट पर भाजपा और झामुमो के बीच प्रेशर पॉलिटिक्स, खामियाजा भुगत रही जनता
हालांकि दोनों संचालकों ने गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक पत्र अधिकारियों को दिखाया. पर कार्यपालक दडांधिकारी धीरेन्द्र कुमार और डीएसपी संजय राणा ने दोनों संचालकों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार के गाईडलाईन में इलेक्ट्रिक दुकान खुलने का कोई जिक्र नहीं है. डीसी की अनुमति लेकर आएं, तभी दुकानों को खोलने दिया जाएगा. ऐसे में बगैर अनुमति के दुकान खुलने पर दुकान को सील कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला
अधिकारी कचहरी रोड के मधुबन वेजिस के समीप पहुंचे. तो वहां गणपति सोलर के दुकान का भी शटर खुला हुआ था. अधिकारियों की गाड़ी देखते ही दुकान का स्टाफ दुकान को खुला छोड़ कर फरार हो गया. जब अधिकारियों ने दुकान संचालक निर्मल सलामपुरिया को फोन कर दुकान खोलने का कारण पूछा. तो प्रतिष्ठान संचालक भी कोई जवाब नहीं दे पाएं. अधिकारियों ने हिदायत दी कि अगली बार दुकान खुला पाया गया तो कार्रवाई की जायेगी.

इधर, लॉकडाउन के पांबदियों के हालात देखने निकले दडांधिकारी धीरेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना के एसआई अमरजीत सिंह इस दौरान सबसे पहले शहर के टुंडी रोड पहुंचे. तो वहां रविकांत सत्यार्थी का कपड़े की दुकान भानू ड्रैसेज के साथ उनके भाई अमिताभ सत्यार्थी के कपड़े की दुकान को सील कर दिया और दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें: जिस शुभेंदू ने नंदीग्राम में ममता को दी थी मात, विधानसभा में भी वही करेंगे मुकाबला

Related Articles

Back to top button