
Ranchi: रेलवे की ओर से एक बार फिर रांची से होकर चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.दक्षिण मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के चलते रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण ट्रेन संख्या 12835 हटिया सर एम विश्वईश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.
रायगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव
इसके अलावा ट्रेन संख्या 17007 और 17008 सिकंदराबाद दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस का राजनन्दगांव स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव अवधि में विस्तार किया गया है. ट्रेन संख्या 22846 और 22845 हटिया पुणे हटिया एक्सप्रेस ट्रेनों का रायगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव होगा. अब इन ट्रेनों का उपरोक्त स्टेशनों पर अगले आदेश तक ठहराव होगा.




