
Motihari: जिले में बथानी में सो रहे एक किसान को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदा पुर गांव के रामजीवन राय (60) अपने बथानी में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सोए रामजीवन के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
शनिवार सुबह में जब परिजन रामजीवन के लिए चाय लेकर गए तो खाट पर खून से लतपत शव पड़ा हुआ था. जिसको देख परिजन पुलिस को सूचना दी, सूचना के काफी देर बार मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई गई है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह के मधुबन और खुखरा में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टावर




