BiharCrime News

5 रुपये के लिए मां ने अपने दो बच्चों संग जहर खाकर की खुदकुशी

Nalanda: जिले में महज पांच रुपये के लिए एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी करने का मामला शनिवार को सामने आया है. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की है. यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच महज पांच रुपये को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद महिला ने गुस्से में आकर दो बच्चों के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला समेत दो साल की बेटी और 8 साल के बेटे की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद यादव को हाजीपुर कोर्ट से मिली बेल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जातीय टिप्पणी करने पर दर्ज हुआ था केस

तीनों की मौत के बाद ससुराल के लोग शव जलाने की कोशिश कर रहे थे. इस बात की जानकारी जैसे ही महिला के मायके वालों को मिली उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:बिग बाजार अब रिलायंस का नहीं होगा, आरआइएल और फ्यूचर ग्रुप के बीच हुई डील रद्द

Related Articles

Back to top button