
Ranchi : बंगाल व ओडिशा में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान यास का राजधानी रांची में कहर जारी है. लगातार बारिश व तेज हवा से केवल बिजली विभाग को पचास लाख से अधिक का नुकसान हो चुका है. बिजली के खंभे व तार टूटने के साथ ट्रांसफार्मर जलने से यह नुकसान हुआ है.
महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, रांची ने बताया है कि रांची में रातू, ब्राम्बे, बेड़ो पहाड़ी, कांके, नगड़ी, टाटीसिल्वे, अनगड़ा, सिल्ली, लोधमा, खूंटी एवं तोरपा इलाकों में बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति ज्यादा प्रभावित हुई है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अगर आपने कोवैक्सीन ली है तो दूसरा डोज कोविशिल्ड का भी मिल सकता है
तूफान में विभिन्न इलाकों के 50-60 पोल टूटने एवं 15 ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना प्राप्त हुई है. कई जगहों पर बिजली के तार भी टूटे हैं. विभाग को कम से कम पचास लाख का नुकसान हुआ है.
जिसकी मरम्मति के लिये इस विषम परिस्थिति में भी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हैं. विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखने की कोशिश जारी है. इन्होंने दावा किया कि शहर के लगभग सभी अस्पतालों एवं ऑक्सीजन प्लांट में विद्युत आपूर्ति सामान्य है.
इसे भी पढ़ें :WHO की चेतावनी, वैक्सीन लगवाने के बाद भी वायरस का खतरा कम नहीं होगा




