
Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सदीक चौक के समीप स्थित एक यात्री शेड से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया. अधेड़ की पहचान शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला निवासी बबलू साव (50वर्ष) के रूप में हुई है.
बबलू की पत्नी सुनीता कुमारी झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है. वह फिलहाल पुलिस लाइन में कार्यरत हैं.
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक मंजिल चौक से सटे यात्री शेड में गुरुवार को एक अधेड़ पुरुष का शव देखा गया. बाद में उसकी पहचान कान्दू मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय बबलू साव के रूप में की गई.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अगर आपने कोवैक्सीन ली है तो दूसरा डोज कोविशिल्ड का भी मिल सकता है
शव मिलने की सूचना पर टीओपी टू पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया.
मृतक की पत्नी सुनीता कुमारी झारखण्ड पुलिस में कार्यरत है. पहले उनकी चैनपुर थाना में उनकी पोस्टिंग थी, लेकिन फिलहाल पुलिस लाइन में कार्यरत है.
मृतक के बारे में बताया जाता है कि उसे शराब की लत थी. बुधवार की शाम वह घर से निकला था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशे की हालत में वह सड़क पर गिर गया होगा, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई. उसके सिर में जख्म के कई निशान मिले हैं. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण और रात भर शव शेड में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान से रांची में पचास से अधिक बिजली के खंभे टूटे, 50 लाख से अधिक का नुकसान




