
New Delhi: देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गये. जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गयी है. इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था.
इसे भी पढ़ें- PM मोदी, राजनाथ और नड्डा ने देशवासियों को दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
कुल मामले बढ़कर 18,03,695
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18,03,695 हो गये. जबकि बीमारी से एक दिन में 751 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई है.
वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,86,203 हो गयी है जबकि देश में 5,79,357 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है. डेटा के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गयी है. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक के CM बी एस येदियुरप्पा Corona वायरस से संक्रमित
लगातार 5वें दिन 50 हजार से अधिक केस
यह लगातार पांचवा दिन है जब देश में कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. भारत में रविवार को कोविड-19 के मामले 17 लाख के पार हो गए थे.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, एक अगस्त तक कुल 2,02,02,858 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से 3,81,027 नमूनों की जांच रविवार को की गयी.
इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona संक्रमण के करीब 3 हजार नये केस, 10 मरीजों की मौत





These are actually great ideas in concerning blogging.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I really like and appreciate your blog post.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.