JharkhandPalamu

#Palamu : तेलंगाना के चेरलापल्ली और अलवर से आयीं ट्रेनें, 3072 श्रमिक लाये गये

Palamu : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लॉकडाउन 4.0 में भी हर दिन राहत की ट्रेन डालटनगंज पहुंच रही है. इससे बाहर फंसे बड़ी संख्या में मजदूरों की घर वापसी हो रही है. इसी क्रम में तेलंगाना के चेरलापल्ली और अलवर से अलग-अलग ट्रेन डालटनगंज पहुंची. इनके माध्यम से 3072 प्रवासी मजदूरों की घर वापसी हुई.

इसे भी पढ़ें – #Corona: 22 मई को हजारीबाग के 7 लोगों समेत कुल 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में संक्रमण के केस हुए 323

सभी की थर्मल स्कैनिंग की गयी

देश भर में जारी लॉकडाउन में तेलंगाना में काम कर रहे झारखंड के श्रमिक शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे. ट्रेन में पलामू जिले के 231 सहित झारखंड के 19 जिलों के 1472 श्रमिक शामिल थे. इसी तरह राजस्थान के अलवर से चल कर श्रमिक स्पेशल ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पर पहुंची. इसके माध्यम से 16 सौ मजदूरों की घर वापसी हुई.

स्टेशन पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराते हुए सभी को उतारा गया. इसमें रेलवे प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा. प्लेटफार्म संख्या-1 पर बने अस्थायी मेडिकल सेंटर में सभी की थर्मल स्कैनिंग की गयी. इसके पूर्व हैंड सैनिटाइजर से उनके हाथों को सैनिटाइज किया गया. इसके अलावा सभी श्रमिकों के बीच खाने का पैकेट, पानी बोतल, मास्क, ओआरएस पैकेट इत्यादि वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand का एक भी जिला रेड जोन में नहीं, 106 कंटेनमेंट जोन चिन्हित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button