JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आरके राणा का निधन

Ranchi: चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आरके राणा का निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली. उन्हें एक दिन पहले मंगलवार को रिम्स रांची से एम्स ले जाया गया था.
बताया जा रहा है कि आरके राणा की मृत्यु मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई है. हालांकि उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज में लापरवाही की वजह से उनकी मौत हुई है.
उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से इलाज के लिए रिम्स लाया गया था. उन्हें यहां वेटिंलेटर पर रखा गया था.

बता दें कि आर के राणा को रांची के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में सजा सुनाई गई थी. अदालत ने उन्हें पांच साल की सजा दी थी. इसी मामले में लालू प्रसाद यादव को भी पांच साल की सजा हुई है.
आरके राणा वर्ष 2014 में बिहार के खगड़िया क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं.

Related Articles

Back to top button