Dhanbad

धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक और ईसीआरकेयू के साथ स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक आयोजित

Dhanbad : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के साथ मंडल रेल प्रबंधक के साथ इस वर्ष की पांचवी स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक बुधवार को शुरू हुई. मंडल रेल प्रबंधक सभागार में आयोजित इस बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार तथा सहयोग मंडल कार्मिक अधिकारी आर आर लकड़ा ने किया. जबकि रेलकर्मियों के पक्ष की अध्यक्षता अपर महामंत्री सह पी एन एम इंचार्ज मो ज़्याऊद्दीन ने किया. बैठक में विद्युत विभाग के कर्मचारियों का मई 2021 से जुलाई 2022 तक के ओवरटाइम भत्ते का भुगतान की मांग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसपर संबंधित अधिकारियों ने अपना वक्तव्य रखा. जिसमें मंडल कार्यालय में प्रमुख स्थलों पर वाश बेसिन एवं वाटर कूलर की व्यवस्था, पाथरडीह यार्ड में हाई मास्ट लाईट लगाया जाए.
बैठक में पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डीएल चौरसिया, वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार ,वरीय मंडल अभियंता (स्टेट) आर के सोनवाल तथा सहायक विद्युत अभियंता ( सामान्य) एस के घोषाल एवं ईसीआरकेयू की ओर से सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा सहित बी के साव, आर के सिंह, सोमेन दत्ता,आई एम सिंह, रूपेश कुमार,ए के तिवारी,सुनील कुमार सिंह,महेन्द्र प्रसाद महतो,जे के साव और एन के खवास शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button