JharkhandLead NewsRanchi

प्रगति मैदान दिल्ली में 31वां कन्वर्जेंस इंडिया और 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो, रांची स्मार्ट सिटी का भी लगा स्टॉल

Ranchi: भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा देश के कई अन्य सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 31वां कन्वर्जेंस इंडिया और 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से भी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही योजनाओं  की जा करी दी जा रही है. प्रगति मैदान के हाल नंबर 2 में रांची स्मार्ट सिटी का स्टॉल लगाया गया है जहां पर विभिन्न परियोजनाओं के डिस्प्ले लगाएं गए है. इस स्टॉल में पूरे शहर का 3डी मॉडल है और इसके साथ ही ई ऑक्शन प्रक्रिया, पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग सिस्टम, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, इंटीग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ग्रीन इनिशिएटिव, GIS सबस्टेशन, एसटीपी, महत्वपूर्ण अवार्ड्स का डिस्प्ले लगाया गया है.

स्टॉल पर पहुंचने वाले लोगों को यह बताया जा रहा है कि शहर में किस तरीके से एडॉप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम  काम कर रहा है और सर्विलांस सिस्टम से शहर में अपराधिक गतिविधियों में कमी लाने का प्रयास हो रहा है, रेड लाइट वायलेशन, रॉन्ग वे, नो हेलमेट और रैश ड्राइविंग पर किस तरीके से रोक लगाया जा रहा है. रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है जहां उनके जिज्ञासाभरे प्रश्नों का जवाब दिया जा रहा है. स्टॉल पर पहुंचने वाला हर व्यक्ति हमारे स्टॉल और 3डी मॉडल का फोटो क्लिक कर रहा है.लोगों के प्रश्नों का जवाब देने के लिए स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नदकुलियार  तथा जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार  बारी बारी से मौजूद रह रहे है. 19 जनवरी को भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन ने स्पीकर के रूप में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार को भी बुलाया है और श्री कुमार इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके लिए गुरुवार की शाम सीईओ नई दिल्ली पहुंच रहे है.

Related Articles

Back to top button