
Washington: कोरोना वायरस ने अमेरिका पर कहर बरपाया है. कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अमेरिका में बढ़कर 3,00,000 से ज्यादा हो गई है और देश में 8,100 से ज्यादा लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं.
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों पर नजर रख रहे बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने शनिवार को ये आंकड़ें दिए.
इसे भी पढ़ेंः#RIMS की ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, जब इमरजेंसी में ही होना है कोरोना संदिग्ध का इलाज तो आइसोलेशन वार्ड क्यों?
जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में संक्रमण के कम से कम 3,00,915 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 8,162 लोगों की मौत हो चुकी है.
अगले दो हफ्ते मुश्किल भरे: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के तीन लाख का आंकड़ा पार करने और 8,000 से अधिक लोगों की मौत होने के मद्देनजर अमेरिकियों को आगाह किया है कि उन्हें अगले दो हफ्ते और मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अगले दो हफ्ते बहुत,बहुत जानलेवा होने जा रहे हैं. हम दुर्भाग्यपूर्ण रूप से इसका सामना करने जा रहे हैं ताकि कम-से-कम जिंदगियां खोएं और मुझे लगता है कि हम सफल होंगे.’
इस संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी मौजूद रहे.
ट्रंप ने कहा, ‘हम एक ऐसे दौर से गुजरने जा रहे हैं जो संभवत: इस देश में पहले न देखा गया हो. मेरा मतलब है कि मुझे नहीं लगता कि देश में हमने ऐसा वक्त कभी देखा है.’
पेंस ने कहा कि जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा, ‘यह अमेरिकी लोगों के लिए मुश्किल सप्ताह होने जा रहा है. देशभर में जांच बढ़ेगी तो मामले भी बढ़ेंगे.’
इसे भी पढ़ेंः#COVID-19 : मोदी और ट्रंप ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साझेदारी का संकल्प लिया
एक से दो लाख के मारे जाने का अनुमान
गौरतलब है कि कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस कार्यबल ने अगले दो महीनों में अमेरिका में 1,00,000 से 2,00,000 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया है.
हालांकि, अधिकारी सामाजिक दूरी और घर पर रहने समेत सख्त नियमों को लागू करके इस भयावह मंजर से बचने की उम्मीद कर रहे हैं.
शनिवार की अमेरिका की तकरीबन 90 प्रतिशत आबादी अपने घरों में सिमटी रही.
न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के न्यू जर्सी और कनेक्टिकट जैसे इलाके देश में कोविड-19 का केंद्र बनकर उभरे हैं.
इस बीच, ट्रंप ने मीडिया समूहों से कोरोना वायरस संकट से निपटने में देश की अहम लड़ाई के दौरान झूठी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है.
उन्होंने बिना किसी मीडिया संगठन का नाम लिए कहा, ‘हम जान बचाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि जितना संभव हो, उतनी कम मौतें हो. इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि कुछ मीडिया संगठन झूठी अफवाहें और जनता में डर तथा घबराहट फैलाना बंद करें.’
इसे भी पढ़ेंःबिहार: #CoronoVirus संक्रमण केस की संख्या बढ़कर हुई 32




