JharkhandRanchi

कुंआ निर्माण का काम धीमा होने से मनरेगा मजदूरों को काम मिलने में परेशानी

Ranchi: राज्य में बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन योजना से एक लाख कुंआ निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. इसमें अभी सिर्फ 55 कुंओं का ही निर्माण हो पाया है. हालांकि, 90 हजार से अधिक पर काम शुरू हुआ है लेकिन काफी धीमी गति से काम चल रहा है. इस योजना के तहत मनरेगा से जुड़े निबंधित मजदूरों को कुंआ निर्माण कार्य में लगाना है.

इसे भी पढ़ें- अबुआ आवास योजना: दूसरी किस्त में मिलेगी 50-50 हजार रुपये की राशि

कई प्रखंड में मजदूरों को काम में लगाया गया है, लेकिन काम स्लो होने की वजह से मजदूरों को नियमित तौर पर काम नहीं मिल पा रहा है ऐसे में वे कुछ दिन काम करते हैं तो कुछ दिन बेकार पड़े रहते है. समय पर काम नहीं मिलने पर उन्हें बेरोजगारी भत्ता देना है, लेकिन इसमें भी देरी हो रही है. राज्य सरकार ने प्राथमिकता से कुंआ निर्माण कार्य कराने का निर्देश सभी जिला व प्रखंड कार्यालय को दिया है. झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर तक हर हाल में सारी कूप निर्माण की योजना को पूरा कराने का लक्ष्य रख कर काम करने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button