
Bhagalpur: जिले के जिच्छो और अलीगंज में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, वही दो लोग गंभीर रूप से बीमार है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि प्रशासन की ओर से शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार मृतकों ने गांव में ही एक शादी समारोह में जहरीली शराब पी थी, जिसकी वजह से यह घटना घटी.
इसे भी पढ़ें: Bettiah: शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 20 हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब किया नष्ट
मृतकों की पहचान जिच्छो के किशोर यादव, नवीन यादव, कुंदन झा (25) और अलीगंज निवासी एक की मौत हो गई. वहीं, गोराडीह थाना क्षेत्र के जिच्छो निवासी ब्रजेश कुमार (40) कलकत्ता के शंकर नेत्रालय में इलाज चल रहा है. ब्रजेश कुमार की आंखों की रोशनी चली गई है. इसकी हालत भी नाजुक है. वहीं, गोराडीह थाना क्षेत्र के जिच्छो निवासी अशोक यादव उर्फ लुखड़ का छोटू कुमार (23) का मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है.




