JharkhandPalamu

पलामू: प्रतियोगिता में सफल आये 30 बच्चे हुए पुरस्कृत 

Palamu:  विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार करने के लिए विद्यार्थी विकास संस्था ‘एसडी क्लब’ की ओर से रविवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 215 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रतियोगिता में सफल आने वाले 30 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. जिले के नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत कंडा उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता अभिमन्यु सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. श्री सिंह ने क्लास वन से लेकर दसवीं तक के सफल सभी 30 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्तिपत्र व मेमंटो देकर पुरस्कृत किया. मौके पर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए झामुमो नेता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के लिए बड़ा प्लेटमार्फ तैयार होगा. यहां सफल आने वाले छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता का परचम लहरायेंगे. आइआइटी, आइएएस जैसे देशस्तरीय कंपटीशन में यहां के छात्र-छात्राएं भाग लें, इसकी वे उम्मीद करते हैं.

स्कूलों का विलय भाजपा सरकार के लिए होगा घातक 

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए झामुमो नेता ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाकों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने के बजाए, सरकार स्कूलों का विलय कर रही है. यह अभावग्रस्त इलाकों के लिए शुभ संकेत नहीं है. उनकी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी. स्कूलों का विलय किसी कीमत पर नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि समय आने वाला है, इसका जवाब भाजपा सरकार को जल्द मिल जायेगा. उन्हें लगता है कि स्कूलों का विलय भाजपा सरकार के लिए घातक साबित होगा. बूरे परिणाम भी भाजपा सरकार को भुगतने पड़ेंगे.

कार्यक्रम को इन्होंने भी किया संबोधित 

मौके पर कल्ब के सचिव पप्पू कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता समय-समय पर होती रहेगी.  मौके पर गांधी आश्रम के अध्यक्ष युगेश्वर साहू, पूर्व मुखिया जुगूल भुईयां, उपेंद्र पासवान, झामुमो नेता राहुल दुबे, समाजसेवी विनोद विश्वकर्मा, धमेंद्र पासवान,  क्लब के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपसचिव संजय पासवान, कोषाध्यक्ष शक्ति कुमार विश्वकर्मा, व्यस्थापक बिगन पाल भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेः कुणाल षाडंगी ने की मांग- अविलंब रोकी जाये छठी जेपीएससी मुख्य परीक्षा

Related Articles

Back to top button