
Bareilly : यूपी के बरेली में धर्म परिवर्तन कर जीनत से ज्योति बनी युवती ने हिंदू लड़के से विवाह कर लिया है. उसने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो पति ने उसकी मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाया, और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया. वहीं ज्योति ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें:रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक की पत्नी ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
पड़ोसी सचिन से करती थी बचपन से प्यार
अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लेकर जीनत अब धर्म परिवर्तन कर ज्योति बन गई है. ज्योति को हिन्दू धर्म बहुत अच्छा लगता है इसलिए उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाब के धर्म परिवर्तन कर लिया और अपना नाम जीनत की जगह ज्योति शर्मा रख लिया है. ज्योति कैंट के गरीबपुरा गांव की निवासी है और अपने ही पड़ोस में रहने वाले सचिन शर्मा से वो बचपन से मोहब्बत करती है.
दोनों ने अपने परिवार वालो को अपनी प्रेम कहानी बताई लेकिन दोनों का धर्म अलग होने की वजह से परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अब हर साल 23 जनवरी से होगी गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत, जानें क्यों बदली गई तारीख
घर से भागकर किए शादी
जीनत के घर वाले जीनत और सचिन के जान के दुश्मन बन गए थे. इसके बाद दोनों किसी तरह घर से भाग आये और फिर पंडित के के शंखधार ने उनका हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करवाया.
ज्योति ने सचिन के साथ 7 फेरे लिए, सचिन ने ज्योति की मांग भरी और उसको मंगलसूत्र पहनाया और ज्योति को हमेशा हमेशा के लिए अपनी अर्धांगिनी बना लिया.
इसे भी पढ़ें :पथ निर्माण विभाग के एक दर्जन जेई का तबादला
जीनत के परिवार वालों ने दर्ज करवाया मुकदमा
ज्योति सचिन के साथ बहुत खुश है लेकिन उसकी खुशी परिवार वालों को अच्छी नहीं लग रही है. वे नहीं चाहते कि सचिन और ज्योति एक साथ रहें. जीनत उर्फ ज्योति के परिवार वालों ने सचिन के खिलाफ कैंट थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है.
वहीं पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और अब पुलिस उसका मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान करवाएगी. सचिन का कहना है कि वो ज्योति को बहुत खुश रखेगा और हमेशा उसका साथ देगा.
इसे भी पढ़ें:Assembly Election : कांग्रेस ने पंजाब के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर साहिब से चुनाव लडेंगे सीएम चन्नी
कोर्ट में जीनत से बयान करवाएगी पुलिस
ज्योति और सचिन का विवाह कराने वाले पंडित के के शंखधार का कहना है कि इन दोनों की जान को खतरा है. उन्होंने दोनों की शादी करवा दी है और दोनों एकसाथ रहना चाहते हैं.
लड़की ने अपनी मर्जी से हिन्दू धर्म अपनाया है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जीनत पुलिस कस्टडी में है, अब पुलिस उसे कोर्ट में उसके बयान करवाएगी और सबकुछ उसके बयान पर ही निर्भर करेगा.
इसे भी पढ़ें:कंफर्ट ज़ोन से परहेज करने वाले और ज़मीन से जुड़े पत्रकार थे कमाल खान




