
Manoj Dutt Dev
Latehar: जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना के पास के सामुदायिक भवन पर क्षेत्र के भाजपा विधायक हरिकृष्ण सिंह का दस वर्षो से कब्ज़ा है. भवन का निर्माण आम आदमी को सुविधा देने के लिए किया गया था. लेकिन इसके एक कमरे में विधायक ने दस वर्षों से अपना कार्यालय खोल रखा है. दूसरे कमरे को उनके अंगक्षक बैरेक बना कर इस्तेमाल कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः इसरो के लिए चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रयान-2 मिशन की सबसे बड़ी परीक्षा
2003 में हुआ था भवन का निर्माण
2003 में मनिका विधानसभा के भाजपा विधायक जमुना सिंह ने मनिका प्रखंड के ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण अपने मद से कराया था. जिससे लोगों को विवाह या अन्य समारोह को करने में सुविधा मिले. लेकिन 2009 में भाजपा से हरिकृष्ण सिंह जीते.
जीतने के बाद से वे सामुदिक भवन का इस्तेमाल अपने और अपने अंगरक्षकों के लिए कर रहे हैं. 2013 में विधायक के कब्जे वाला सामुदायिक भवन जब जर्जर होने लगा तो विधायक ने अपने विधायक मद की राशि से सामुदायिक भवन का जीर्णोधार कराया. इसके बाद विधायक ने फिर से इसपर कब्जा कर लिया.
इसे भी पढ़ेंः इंदिरा गांधी पर वेब सीरीज में विद्या बालन करेंगी काम, रितेश बत्रा करेंगे निर्देशन
विधायक पर लगाया मनमानी करने का आरोप
मनिका प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंदर पासवान ने बताया की शिकायत पर वर्तमान सरकार एवं पदाधिकारी कार्यवाही नहीं करते हैं. उलटे दस वर्षों से जनता के लिए बने सामुदायिक भवन पर विधायक ने कब्ज़ा कर रखा है. माकपा के पूर्व जिला सचिव अयूब खान ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
इसे भी पढ़ेंः राजीव गांधी की जयंती पर अजय खेमा रहा नदारद, सुबोधकांत का शक्ति प्रदर्शन




