DhanbadJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

विधायक ढुल्लू महतो ने आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी को दी धमकी ! ऑडियो वायरल

Dhanbad: बाघमारा विधानसभा जितना कोयले और दूसरे कामों के लिए नहीं जाना जाता है, उतना वहां के विधायक ढुल्लू महतो के लिए जाना जाता है. क्षेत्र में विधायक की तूती बोलती है, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता. कोयले के काले धंधे पर वर्चस्व की लड़ाई वहां आम बात है. वहां और आस-पास गैंगवार की खबरें भी अब लोगों को ताज्जुब में नहीं डालती. सवाल ही नहीं उठता कि बगैर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के इशारे के वहां कोई भी आउटसोर्स कंपनी काम कर सकती है. ऐसा और कोई नहीं बल्कि ढुल्लू महतो ही कह रहे हैं. आकाशकिनारी में कोयले का आउटसोर्स करने वाली ओरियंटल कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एसएस सेट्ठी पत्रकारों के सामने अपनी बेबसी जाहिर कर चुके हैं. साफ तौर से उन्होंने कहा है कि ढुल्लू महतो उनकी कंपनी से रंगदारी वसूलते हैं. कंपनी की गाड़ी और डीजल का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः देवघर : पार्षद के भाई की हत्या बाद पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने खदेड़ा, जान हथेली पर ले भागी पुलिस

इसी बीच एक टेप धनबाद और आस-पास के इलाके में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसे सुनने के बाद यह साबित होता है कि ढुल्लू महतो, कंपनी से रंगदारी वसूलते हैं. कंपनी के अधिकारियों से गाली-गलौच कर रहे हैं. ढुल्लू महतो कंपनी से रंगदारी के एवज में पैसों की डिमांड कर रहे हैं. ढुल्लू महतो का कहना है कि कंपनी किसी हालत में बिना उसकी मर्जी के यहां से पैसा नहीं ले जा सकती.

जानिए, पढ़िए और सुनिए कैसे बाघमारा विधायक कंपनी के अधिकारी से कर रहें बात…

ढुल्लू महतोः गलत रास्ता पर भटक रहे हैं चंदन जी, बस इतना बता दिए.

अधिकारीः जी…

ढुल्लू महतोः रास्ता गलत अपना रहा है, उसका सरदारगिरी है ना… ऊ गलत कर रहा है, बस इतना बता दे रहे हैं…उसको समझा दो… उसको समझा दो वही बढ़िया रहेगा.

अधिकारीः सर…मैंने बात किया था. मशीन के लिए बोले…फिर मैंने नंबर दे दिया आपको, दूसरा नंबर उनका चल नहीं रहा है. मैंने दूसरा नंबर आपको मैसेज भी किया है. केदार जी के नंबर पर मैसेज किया है मैंने.

ढुल्लू महतोः नै…नै…हम क्यों बात करने जाएंगे उससे…उस ब……. को बोलो कि पैसा देगा, मा…… उसको बोलो ना जितना ऊ राजनीति कर रहा है ना, उसके ग……. में घ….. देंगे बदमाशी करेगा तो. कटाने के चक्कर में है. खून खराबा कराने के चक्कर में है. आए…

अधिकारीः जी…

ढुल्लू महतोः तुम उसको समझा दो गलत रास्ता में नहीं भटके. हम बता दे रहे हैं. गलत रास्ता में भटक रहा है तुम. उसका बाप का औकात नहीं है कि ले कर चला जाएगा यहां से पैसा. तुम बात कराओ उससे…

अधिकारीः ठीक है सर…ठीक है.

ढुल्लू महतोः और कौन खाली करवा रहा है तेल.

अधिकारीः कहां पर सर…

ढुल्लू महतोः निसितपुर में

अधिकारीः सर मुझे वहां का कोई आइडिया नहीं है. कुछ भी पता नहीं है.

ढुल्लू महतोः आइडिया आपको भी नहीं है, उसको भी नहीं है.

अधिकारीः सर….उस जगह का हमको कोई आइडिया नहीं है…

ढुल्लू महतोः वही तो कह रहे हैं…सेठी को भी आइडिया नहीं है और आपको भी आइडिया नहीं है. करो…करो  जो करना है करो…जो करना है, जितना करना है करो.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button