JamshedpurJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

घाटशिलाः मुठभेड़ में CRPF जवान निर्मल घोष शहीद, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Ghatshila: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह से पुलिस, सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे बुढ़ा-बुढ़ी पहाड़ पर केशरपुर स्थित सीआरपीएफ के 193 बटालियन व माओवादियों की मुठभेड़ जारी है. खबर है कि यह मुठभेड़ आकाश उर्फ असीम मंडल उर्फ राकेश जी के दस्ते के साथ चल रही है. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान निर्मल घोष शहीद हो गये हैं. मुख्यमंत्री ने जवान निर्मल घोष की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

इसे भी पढ़ेंःविधायक ढुल्लू महतो ने आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी को दी धमकी ! ऑडियो वायरल

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ व बंगाल पुलिस को कुचिया क्षेत्र में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया. लेकिन माओवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से 100 से भी अधिक राउंड की फायरिंग हो चुकी है. वही मुठभेड़ में जवान निर्मल घोष शहीद हो गये, जबकि एक जवान के घायल होने की भी खबर है. जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जाएगा. इसकी पुष्टि खुद एसएसपी अनूप बिरथरे ने की है. शहीद जवान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहनेवाले थे.

सीएम ने दी श्रद्धांजलि

जवान निर्मल घोष की शहादत पर सलाम करते हुए सूबे के मुखिया रघुवर दास ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. ट्विटर पर जवान को नमन करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुई CRPF के जवान निर्मल घोष की शहादत को सलाम. दुख की इस घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता शहीद निर्मल घोष के परिजनों के साथ है. झारखंड सरकार उनके परिवार की हर संभव मदद करेगी.’

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button