JharkhandRanchiSports

IND Vs ENG: विराट कोहली को मिस कर रही इंडियन टीम को अपने यंग प्लेयर्स पर भरोसा

Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम अपने स्टार प्लेयर विराट कोहली को मिस कर रही है. साथ ही उसने अपने यंग स्टार खिलाड़ियों पर भरोसा भी जताया है. बुधवार को जेएससीए स्टेडियम के प्रेस कॉन्फ्रेंस रुम में टीम इंडिया की ओर से बैटर शुभमन गिल ने कहा कि टीम इंडिया इस समय बेहद संतुलित है. रांची में ही सीरीज जीतने की उसकी पूरी कोशिश होगी. टीम के शानदार प्लेयर विराट कोहली को टीम इंडिया जरूर मिस कर रही है. अभी टीम में जो यंग स्टार हैं, वे लगातार अपने परफॉर्मेंश से छाप छोड़ रहे हैं. टीम इंडिया के परफॉर्मेंस पर शुभमन ने कहा कि टीम फिलहाल हर मैच में 400 प्लस रन कर रही है जिसे बेहतर कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: IND Vs ENG: ओली पोप ने जडेजा और अश्विन को भारतीय पिचों पर बताया खतरनाक, जतायी वापसी की आस

नेट प्रैक्टिस में टीमों ने बहाया पसीना

बुधवार को सुबह में पहले ब्रिटिश क्रिकेट टीम ने जेएससीए स्टेडियम में पसीना बहाया. इसके बाद तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम भी नेट प्रैक्टिस में उतरी. गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 23 फऱवरी से रांची में होना है. भारतीय टीम यहीं अपनी बढ़त को 3-1 कर सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी. इंग्लिश टीम चाहेगी कि मैच में वह जीते ताकि सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहे. इसके बाद धर्मशाला में होने वाले आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिले.

टिकट खरीद में सुस्ती

इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट मैच को लेकर जेएससीए स्टेडियम के टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री 20 फरवरी से शुरू है. पर इसकी खरीद में अभी तक ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है. सबसे सस्ता टिकट 250 रुपये (प्रतिदिन) का है पर इसे भी लेने में दर्शकों की रुचि नहीं दिख रही है. वनडे मैचों के लिए जिस तरह से काउंटरों पर भीड़ दिखती है, वह इस इंटरनेशनल टेस्ट मैच के लिए अबतक नहीं दिखी है.

इसे भी पढ़ें: 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024: रांची में 1 मार्च को हॉकी झारखंड का ट्रायल

Related Articles

Back to top button