Court NewsRanchi

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की जेल

Ranchi: नाबालिग से दुष्कर्म मामले के दोषी मांडर निवासी आफताब अंसारी को 20 साल की सश्रम कारावास की सजा पोस्को की विशेष अदालत ने सुनाई है. साथ ही उसपर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अभियुक्त को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. दरअसल, दुष्कर्म की इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने अप्रैल 2022 में मांडर थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी. हालांकि बाद में अदालत में पीड़िता ने दुष्कर्म की बात बताई थी. आरोप पत्र दाखिल होने पर अदालत मामले में संज्ञान लिया था.

इसे भी पढ़ें: रतन हाइट्स मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, लैंड ऑनर की ओर से बहस पूरी

 

Related Articles

Back to top button