
Patna: बिहार में सरकारी नौकरी की आस लगाए युवाओं के लिए अच्छी खबर है. आने वाले महीनों में बिहार में अलग-अलग पदों के लिए लगभग 10 हजार वैकेंसी निकलने वाली है. इसकी जानकारी बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने दी है. उन्होंने बताया कि बिहार में 10 हजार से अधिक सरकारी पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी. राज्य में 4353 राजस्व कर्मियों के लिए वैकेंसी सरकार निकालेगी. इसके साथ ही 1768 पदों पर अमीन और 3883 पदों पर डेटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान का छलका दर्द, कहा अपनों ने दिया धोखा तो औरों से क्या कहें




