Crime NewsGiridihJharkhand

जंगल में फंदे से झूलता मिला नाबालिग का शव, हत्या की आशंका

Giridih: गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत के ताराबली गांव के जंगल में एक नाबालिग आदिवासी लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस हत्या की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःपाकुड़ शहर में डीसी के खिलाफ पोस्टरबाजी, जूनियर इंजीनियर और खनन पदाधिकारी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप

बुधवार शाम से युवती थी लापता

जानकारी के मुताबिक, फुलची पंचायत के ताराबली गांव के निवासी रमाई मुर्मू की 14 वर्षीय पुत्री मुन्नी मुर्मू बुधवार देर शाम से ही लापता थी. बताया जा रहा है कि युवती जलावन की लकड़ी चुनने घने जंगल में गई थी. उसके बाद युवती घर नहीं लौटी. देर रात तक परिजन युवती की गुमशुदगी का पता लगाते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका.

इसे भी पढ़ेंःIAS अफसरों का बड़ा तबका महसूस कर रहा असहज, ऑफिसर ने बर्खास्त होना समझा मुनासिब, लेकिन वापसी मंजूर नहीं 

गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ताराबली जंगल में एक आदिवासी युवती का शव फंदे से झूल रहा है. सूचना पर मुफ्फसिल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गई. आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है. कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग का मामला भी बता रहे हैं.

Related Articles

Back to top button