DeogharJharkhandLead NewsNEWS

किसानों से करते थे ठगी, 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से 13 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 1 बाइक व 26500 रुपया बरामद

Deoghar:  देवघर की साइबर थाना पुलिस ने पीएम किसान समृद्धि योजना के लाभुकों के साथ ठगी करने वाले आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को इस बाबत जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका और सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के चंदना डुमरी, डुमरिया एवं जरका गांव से आठों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये ठग भोलेभाले किसानों को अपने जाल में उलझा कर उनसे ठगी करते थे.

 

गिरफ्तार अपराधियों से 13 मोबाइल, 19 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 1 बाइक और 26500 रुपया कैश बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में 21 वर्षीय चंद्रशेखर यादव, 19 वर्षीय संगीत कुमार, 18 वर्षीय ललित यादव, 23 वर्षीय मन्नू यादव, 30 वर्षीय गोपाल यादव, 32 वर्षीय सत्येंद्र मंडल, 28 वर्षीय संदीप मंडल और 22 वर्षीय विक्की कुमार शामिल हैं. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मन्नू यादव का आपराधिक इतिहास है. वह पूर्व के साइबर अपराध के एक मामले में आरोपी है.

 

डीएसपी ने बताया कि ठगी को अंजाम देने के लिए ये तरह-तरह के हथकंडे अपनाते थे. साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते थे. इसके साथ ही ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं. इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे. फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करते हैं.

Related Articles

Back to top button