
- आरोपी गिरफ्तार
Ranchi: रांची के ओरमांझी में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि अब मांडर में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया की उसके दोनों भाई मजदूरी करते हैं और बाहर रहते हैं. बुधवार रात 1:00 बजे आरोपी उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान युवती ने जब शोर मचाया तो गांव के दो युवक पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें : पहल : आपके वार्ड में दिखे कूड़ा, तो करें 0651-2200011 पर डायल, तत्काल होगी सफाई




