JharkhandRanchi

पहल : आपके वार्ड में दिखे कूड़ा, तो करें 0651-2200011 पर डायल, तत्काल होगी सफाई

रांची को रमणीक बनाने के लिए निगम की पहल, स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत की जा रही पहल

Ranchi : स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान पाने की दिशा में रांची नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है. चलो “रांची को रमणीक बनायें अभियान” के तहत निगम आगामी 8 से 15 जनवरी तक एक विशेष अभियान चला रहा है.

अभियान के तहत अगर किसी भी व्यक्ति को अपने वार्ड में किसी भी जगह कूड़ा दिखता है, तो वे 0651-2200011 पर फोन कर इसकी जानकारी दे सकते हैं. तत्काल ही निगम की टीम संबंधित क्षेत्र की सफाई करेगी. अभियान निगम के सभी 53 वार्डों में चलाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, 75 फीसदी अंक की बाध्यता खत्म

बता दें कि “चलो रांची को रमणीक बनाएं” अभियान के तहत लंबे समय से विभिन्न स्थानों में पड़े कचरे के उठाव के लिए शुक्रवार से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत निजी भूमि के कचरे का भी उठाव किया जायेगा.

इसके लिए निगम के कई अधिकारियों को सफाई कार्यों के पर्यवेक्षण का काम सौंपा गया है. इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा. निगम के अधिकृत फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया साइट पर अभियान के विशेष गतिविधियों हर दिन अपलोड किया जायेगा.

अभियान को लेकर नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने न्यूज विंग से बातचीत की. उन्होंने बताया कि राजधानी के कई ऐसे इलाके ऐसे हैं, जहां पिछले कई महीनों या वर्षों से अधिकृत रूप से कचरे को फेंका गया है.

हालांकि नियमित तौर पर शहर की सफाई तो होती ही है, लेकिन ऐसी जगहों पर जमा कचरे की भी जिम्मेवारी निगम अपने ऊपर लेता है. नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे सभी जगहों को चिन्हित किये जाने की जरूरत है.

अब वैसे स्थानों में विशेष अभियान चला कर साफ किया जा रहा है. अगर शहरवासी साथ दें, तो आगे भी इसे जारी रखा जायेगा. इससे स्वच्छता सर्वेक्षण में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तैयार, 7500 से अधिक वॉलेंटियर्स,1672 केंद्र

Related Articles

Back to top button