Jamshedpur

चोरी करते नाबालिग धराया, भेजा रिमांड होम

Jamshedpur : टाटा स्टील कंपनी परिसर से चोरी के आरोप में एक नाबालिक को बिष्टूपुर पुलिस ने शनिवार को रिमांड होम भेज दिया है. नाबालिग की गिरफ्तारी कंपनी परिसर से हुई थी. सुरक्षा गार्डों ने उसे शुक्रवार की देर रात खदेड़कर धर-दबोचा था. उसके पास से पुलिस ने चोरी का लोहा भी बरामद किया है. आरोपी जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी आरोपी को रिमांड होम भेजा गया था.

इसे भी पढ़ें-बाबा बैजनाथ सेवा संघ करेगा 5 हजार छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण

 

Related Articles

Back to top button