JharkhandRanchiTOP SLIDER

राजभवन के पास उग्रवादी संगठन ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस जांच में जुटी

18 बिंदुओं पर जोर देते हुए कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोकने की अपील की है पुलिस ने हटाया बैनर-पोस्टर, सीसीटीवी फूटेज खंगालने की तैयारी

Ranchi : उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्यों ने पुलिस को चुनौती देते हुए रातू रोड न्यू मार्केट में पोस्टर और बैनरबाजी की. उग्रवादी संगठन ने देवकमल अस्पताल की ओर से संचालित नगर निगम अस्पताल की दीवारों पर लाल रंग का बैनर टांगा. इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस ने बैनर को उतार दिया है. वहीं चिपकाये गये पोस्टर में संगठन ने 18 बिंदुओं पर जोर देते हुए पुलिस प्रशासन की मदद से जनता को बरगलाते हुए कोयला ट्रांसपोर्टिंग को रोकने की अपील की है.

पुलिस कर रही पड़ताल

पोस्टर बैनर की जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पहुंची. बैनर और पोस्टर को हटा दिया गया. साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी फूटेज देखकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संगठन की ओर से शहर के बीचोंबीच कब पोस्टर और बैनर लगाया गया है. अभी पुलिस को भी इससे संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

गौरतलब है कि बीते दिनो में टीपीसी के द्वारा चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में भी पोस्टरबाजी की गई है. पोस्टरबाजी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे थे. आज जो पोस्टर संगठन की ओर से लगाया गया उसमें लिखा है..एनआईए और पुलिस प्रशासन के दलाल दलाली करना बंद करें.

सीसीएल एनटीपीसी के अधिकारी विस्थापित प्रभावित आम जनता को धौंस, धमकी, मारपीट, गाली- गलौज करना बंद करें. आम जनता की अपनी हक अधिकार जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने वाली शिखंडी सरकार के खिलाफ मजदूर किसान एकजुट हो. भारत श्रेष्ठ भारत कहने वाले देखो भारतीय विस्थापन नीति से जनता है बेहाल. भारत सरकार विकास विकास चिलाता है, झारखंड में खदान चलता है और पूंजीवादियों माफियाओं का पेट भरता है.

Related Articles

Back to top button