JharkhandRanchi

जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी का ऑफर- मंत्री जैसा बंगला चाहिए तो आ जाइये कांग्रेस पार्टी में

भाजपा विधायकों से बंगला खाली कराने के मामले में बोले जामताड़ा विधायक

Ranchi : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी ने बंगला खाली नहीं करनेवाले भाजपा विधायकों को खुला ऑफर दिया है. इरफ़ान ने कहा कि यदि भाजपा विधायकों को मंत्री जैसे बंगला में रहना है तो वे कांग्रेस पार्टी में आ जायें, उन्हें खूब सजाकर बंगला दिया जाएगा.

बार-बार कहने पर खाली नहीं किया तो लेना पड़ा प्रशासन का सहारा

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के विधायक मंत्रियों के बंगले को खाली ना कर हाई कोर्ट जा रहे हैं, यह उचित नहीं है. उन्हें मंत्रियों के बंगले को खाली कर देना चाहिए. जब बार-बार कहने पर खाली नहीं किया तब खाली कराने के लिए प्रशासन का सहारा लेना पड़ा. कहा कि जब किसी पार्टी की सरकार हट जाती है तो पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आवास खली कर देते हैं. यदि भाजपा विधायकों की यह आदत रहेगी तो वे मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :राजभवन के पास उग्रवादी संगठन ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस जांच में जुटी

इरफान ने कहा कि भाजपा विधायकों को यह समझना चाहिए कि अब वे विपक्ष में हैं. इसलिए उन्हें जो आवास आवंटित हुआ है वहां चले जायें. फिर भी यदि बंगला का लोभ ख़तम नहीं हो रहा है तो कांग्रेस पार्टी में आ जायें, हम उन्हें खूब सजा धजाकर बंगला देंगे.

इसे भी पढ़ें :अगर आप ग्रेजुएट हैं तो इंडियन एयर फोर्स में Commissioned Officer बनने का है सुनहरा मौका

Related Articles

Back to top button