Crime NewsJharkhandRanchi

उग्रवादी बोयदा पाहन ने तीन साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण

  • डीसी ने कहा- सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
  • नयी दिशा-एक नयी पहल के तहत इन उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Ranchi  :  झाऱखंड पुलिस के चलाये जा रहे नयी दिशा-एक नयी पहल के तहत लगातार उपलब्धियां मिल रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन (नक्सल) के सदस्य व सब ज़ोनल एरिया कमांडर बोयदा पाहन ने अपने तीन साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया.

रांची स्थित न्यू पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इन्होंने जिले के आला अधिकारियों के समक्ष आत्मसपर्मण किया. इस दौरान दक्षिणी छोटानागपुर के डीआइज़ी, रांची डीसी, पुलिस अधीक्षक (सदर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के पॉल आर मिल्ग्रॉम और रॉबर्ट बी विल्सन के नाम

आत्मसमर्पण के दौरान सौंपे हथियार

सब ज़ोनल एरिया कमांडर ने अपने तीनों साथियों के साथ इन आला अधिकारियों के समक्ष अपने-अपने हथियार भी समर्पित किये. इस दौरान रांची डीसी छवि रंजन ने नयी दिशा-एक नयी पहल के तहत सभी उग्रवादियों को तत्काल एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया. वहीं कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. साथ ही सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – बेड की उपलब्धता, आइसीयू, वेंटीलेटर का डेटा फैसिलिटी एप पर हर दिन करें अपडेट : उपायुक्त

बच्चों को मुफ़्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा 

छवि रंजन ने कहा, उग्रवादी संगठन के जिन भी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है, उनके परिवारजनों को सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चारों को चार-चार डिसमिल ज़मीन आवंटित कर आवास योजना का लाभ दिया जायेगा. साथ ही, इन सभी को इंश्योरेंस स्कीम के तहत कवर किया जायेगा. इसके अतिरिक्त इनके बच्चों को मुफ़्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट ने खारिज की हजारीबाग के सेंट जेवियर्स स्कूल से निष्कासित विद्यार्थियों की याचिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button