
NewDelhi : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर आज गुरुवार सुबह सात बजे से वोटिंगशुरू हुई. लगे. उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान की खबर है. यूपी की आठ सीटों पर मतदान पूरे उत्साहपूर्वक जारी है. दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच करीब 39 प्रतिशत वोट डाले जाने की खबर है. -दोपहर एक बजे तक नगीना में 38.71 प्रतिशत, अमरोहा में 43.26 प्रतिशत, बुलंदशहर में 39.70 प्रतिशत, अलीगढ़ में 37.60 प्रतिशत, हाथरस में 41.18 प्रतिशत, मथुरा में 36.90 प्रतिशत, आगरा में 38.24 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी में 35.96 प्रतिशत वोट पड़े. यूपी के बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी भोलासिंह को पोलिंग बूथ में जाने से रोका. सुरक्षाकर्मियों की भाजपा नेता से तकरार हुई.
इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक : मोदी ने कहा, वोट के लिए देशद्रोहियों के साथ खड़ी हो गयी है कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में मतदान तीन बजे समाप्त हो गया
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित राजनांदगांव सीट के मोहला-मानपुर तथा कांकेर सीट के अन्तागढ़, भानुप्रतापपुर, केशकाल एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से मतदान दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त हो गया. महासमुन्द सीट के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के अंतर्गत कुछ मतदान केन्द्रों पर भी मतदान तीन बजे खत्म हो गया. इन सीटों के अंतर्गत आने वाले मैदानी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा. तीनों सीटों पर दोपहर तीन बजे तक औसतन 60 प्रतिशत मतदान हुआ है.
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बिहार में अपराह्न तीन बजे तक लगभग 46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. बांका में सर्वाधिक 49.30 प्रतिशत, भागलपुर में सबसे कम 40 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. किशनगंज में 48 और कटिहार एवं पूर्णिया में 46-46 फीसदी वोट पड़े हैं.
इससे पहले बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक 25.6 प्रतिशत मतदान हुआ. बिहार में भागलपुर संसदीय क्षेत्र के पांच बूथों पर मतदाताओं ने रोड नहीं तो वोट नही’ के नारे को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः बोले राहुल, झूठे वादे सुनने हैं तो मोदी की रैली में जाओ, मेरी रैली में सच मिलेगा




