
New Delhi: #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर (MJ Akbar Resigns) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. एमजे अकबर (MJ Akbar) ने प्रधानमंत्री कार्यालय को अपना इस्तीफा भेज दिया है. बता दें कि अकबर पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. एजमे अकबर ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह न्याय के लिए व्यक्तिगत लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि अब वह निजी तौर पर केस लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें – राफेल डील : जेटली-राहुल के बीच जुबानी जंग तेज, बात बातूनी ब्लॉगर, विदूषक युवराज तक पहुंची
अकबर पर एक और महिला पत्रकार ने संगीन आरोप लगाये हैं. महिला पत्रकार का आरोप है कि एमजे अकबर ने उन्हें होटल में बुलाकर जबरन किस करने की कोशिश की थी. बता दें कि केंद्रीय मंत्री पर अब तक कुल 12 महिला पत्रकार यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं. हालांकि, अकबर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है और एक पत्रकार पर मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया है.




