
Dhanbad: बैंक मोड़ चेंबर की टीम अपने कार्यकारिणी की पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धनबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मांग को लेकर स्वास्थ मंत्री सह बीस सूत्री के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा. साथ ही अनुरोध किया गया कि एयरपोर्ट के मुद्दे पर बार बार जमीन की अनुपलब्धता का जिक्र आ रहा है. इस दिशा में राज्य सरकार अपनी वास्तविक स्थिति के साथ साथ धनबाद में हवाई अड्डे के लिये ज़मीन उपलब्ध करवा कर उड्डयन मंत्रालय को एक अनुरोध पत्र भेज धनबाद की जानता के सपने को साकार करने की दिशा में पहल करे.
बैंक मोड़ चेंबर के प्रतिनिधिमंडल के साथ झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह भी उपस्थित थीं. उन्होंने हवाई अड्डे की ज़रूरत का ज़ोरदार समर्थन किया और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में बैंक मोड़ चेंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महासचिव लोकेश अग्रवाल, पूर्व अध्याक्ष प्रभात सुरोलिया, जितेंद्र अग्रवाल, सतपाल सिंह ब्रोका शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: भूमि विवाद में गोलीबारी, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर




