National

महबूबा की बेटी ने पूछाः #PM अपनी मां से मिल सकते हैं, हम क्यों नहीं

Mumbai: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने राज्य में अपनी मां और अन्य नेताओं को एहतियातन हिरासत में रखने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इल्तिजा ने ‘इंडिया टुडे कान्क्लेव’ में कहा कि यह धारणा बनाना गलत है कि हर कश्मीरी पत्थरबाज या आतंकवादी है.

साथ ही उनकी मां महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं के नजरबंद होने पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि पीएम मोदी अपनी मां से मिल सकते हैं, फिर हम क्यों नहीं.

‘कश्मीरी भारत को ‘आधिपत्य जमाने वाली ताकत’ के रुप में देखते हैं’

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि एक आम कश्मीरी भारत को ‘आधिपत्य जमाने वाली ताकत’ के तौर पर देखता है.

इसे भी पढ़ेंः#MPSudarshanBhagat की CDPO पत्नी पर सब मेहरबान, तबादले के एक साल बाद भी पुरानी जगह ही जमीं

इल्तिजा ने कहा कि जब चंद्रयान 2 मिशन कामयाब नहीं हुआ तो लोगों ने दुख जताया, लेकिन कश्मीरियों की हालत पर सहानुभूति नहीं जताई.

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीरी गहरा आघात और विश्वासघात महसूस कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि आप नुकसान तथा कश्मीरी जनता को पहुंचे दर्द की भरपाई कैसे करेंगे.’’

इल्तिजा ने आरोप लगाया कि भाजपा दावा करती है कि अनुच्छेद 370 को हटाने से कश्मीर के विकास और यहां की महिलाओं के उद्धार का रास्ता साफ होगा, जबिक यह केवल देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य में भौगोलिक बदलाव करने का ‘कवच’ मात्र है.

आम कश्मीरी क्या चाहता है, इस सवाल पर इल्तिजा ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि इस बारे में बोलकर मैं बड़ी परेशानी में पड़ सकती हूं, लेकिन आम कश्मीरी भारत को आधिपत्य जमाने वाली ताकत के तौर पर देखता है. उनमें से अधिकतर पाकिस्तान के बारे में सोचते तक नहीं हैं. वे आजादी चाहते हैं. यह सच है.’

पीएम मोदी से सवाल

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी अपनी मां से मुलाकात का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खुद से कहा, मोदी साहब, 10-11 साल के बच्चों का अपहरण किया गया, उनकी मांएं रात में सो नहीं पातीं और अपने बच्चों के बारे में सोचती रहती हैं. आप (मोदी) अपनी मां से मिल सकते हैं, क्या हमें यह हक नहीं है. क्या मुझे अपनी मां से मिलने का हक नहीं है? मुझे उच्चतम न्यायालय क्यों जाना पड़ा, मोदी जी?’’

इसे भी पढ़ेंःझारखंड-महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव तारीखों की आज हो सकती है घोषणा

इल्तिजा ने शीर्ष अदालत में गुहार लगाई थी कि उन्हें महबूबा मुफ्ती से मिलने की इजाजत दी जाए. उच्चतम न्यायालय ने अनुमति दे दी.

इल्तिजा ने कहा, ‘‘मैंने मीडिया में उनकी (मोदी की) तितलियां उड़ाते हुए तस्वीरें देखीं. आप तितलियों को आजाद कर रहे हैं, हम भी इंसान हैं, क्या नहीं हैं? हमें आजादी का हक नहीं है?’’

उन्होंने कहा कि ताकत के बल पर कश्मीरियों का दिल नहीं जीता जा सकता. उनसे बात करके ही उनका दिल जीता जा सकता है.

‘हर कश्मीरी पत्थरबाज नहीं’

उन्होंने कहा, ‘‘हर कश्मीरी पत्थरबाज नहीं है. हम भी अन्य लोगों की तरह आकांक्षाएं रखते हैं.’’ इल्तिजा ने इस तरह के दावों का भी खंडन किया कि कश्मीर में इतने साल तक राजनीतिक वंशवाद ने नुकसान पहुंचाया है.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कुछ वंशों द्वारा कश्मीर को बर्बाद करने के विमर्श को शुरू कराती है क्योंकि इससे उसका मकसद हल होता है.’’

कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेशनल कान्फ्रेंस के नेताओं फारूक अब्दुल्ला तथा उमर अब्दुल्ला समेत अन्य नेता भी हिरासत में हैं. पिछले महीने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद उन्हें नजरबंद किया गया था.

इल्तिजा ने कहा, ‘‘हम भीड़ द्वारा हत्या की बात सुनते हैं. मैं पूछना चाहती हूं कि लिंचिंग की इन घटनाओं पर कितने लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है.’’

उन्होंने कहा कि हरियाणा को ‘रेप कैपिटल’ कहा जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप सभी हरियाणवी लोगों को नजरबंद करने जा रहे हैं क्योंकि वे रेपस्टि हो सकते हैं.’’

इसे भी पढ़ेंःझारखंड की बदहाली के लिये जिम्मेदार कौन, भाजपा, झामुमो या कांग्रेस? अपने विचार लिखें —

Related Articles

Back to top button