Koderma

कोडरमा: डीसी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व मतदान पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Koderma:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा अभियंत्रण महाविद्यालय, बागीटांड़, कोडरमा स्थित ऑडिटोरियम में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारी प्रथम के साथ बैठक किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उनके दायित्वों और कर्तव्यों को विस्तार से बताया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भुमिका काफी अहम हैं. अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निभाएंगे और शांतिपूर्ण, स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने मतदान दिवस को उनकी भुमिका के बारे में सूक्ष्मता और गहनता से जानकारी देते हुए कहा कि  मतदान प्रक्रिया को सुगम और सरल बनायेंगे. मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है ऐसे में अपने जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझें. मतदान कार्य से जुड़े यथा ईवीएम, वीवी पैट के कनेक्शन, संचालन एवं समस्त मतदान प्रक्रियाओं का बेहतर तरीके से करना सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है. हरेक वोट महत्वपूर्ण है मतदान अवश्य करें. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा पर फोर्स की तैनाती की जायेगी. किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर चुनाव सेल को तत्काल सूचित करेंगे. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: NEWSWING IMPACT: आनन-फानन में कांके सीओ ने निकाला दोहरी जमाबंदी रद्द करने का आदेश, कहा इसे सख्त ताकीद मानें, न्यूज विंग लगातार छाप रहा है खबर

Related Articles

Back to top button