GiridihLead NewsNEWS

हजारीबाग से बिहार भेजी जा रही 20 लाख की शराब गिरिडीह के बिरनी में पकड़ाई

Giridih : बिरनी थाना क्षेत्र के जोरासाख से बरमसिया मुख्य मार्ग अरारी में बुधवार की रात लगभग 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक से लगभग 20 लाख की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने बताया है कि यह शराब हजारीबाग से जमुई (बिहार) बेजी जा रही है. जाहिर है बिहार में शराबबंदी है. झारखंड के विभिन्न शहरों से तस्करी के माध्यम से बिहार तक शराब पहुंच रही है.

एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर में पुलिस पहले से ही तैयार थी. पुलिस के पास ट्रक का नंबर भी था. रात करीब दो बजे ट्रक को देखते ही पुलिस रुकने का इशारा किया. ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में लड़की लोड है. पुलिस ने जब जांच की तो लकड़ी के पटरे के नीच शराब थी. पुलिस ने ट्रक व शराब दोनों जब्त कर लिया है. ट्रक ड्राइवर रवि कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. रवि आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. ट्रक में शराब की 510 पेटी थी. जिसका मार्किट वेल्यू लगभग 20 लाख है. इनमें विभिन्न ब्रांड की शराब है.

Related Articles

Back to top button